Bihar Politics Crisis: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में लौटने की अटकलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रविवार को राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नई सरकार बनने तक उन्हें कार्यवाहक सीएम बने रहने को कहा। कुमार ने इस्तीफे के बाद कहा कि उन्होंने राज्यपाल को बिहार विधानसभा को भंग करने की सलाह दी है।
