Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ अपने गठबंधन को अचानक एक ही झटके में खत्म कर दिया है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस कदम से राज्यसभा में सत्तारूढ़ पार्टी की ताकत पर भी थोड़ा असर पड़ेगा। बीजेपी के गठबंधन सहयोगी के नुकसान के कारण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संख्या कम हो जाएगी।
