Get App

Bharat Jodo Yatra के कश्मीर पहुंचने से पहले गुलाम नबी से 'आजाद' हुए DAP के 17 नेता, दिग्गज नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले ये नेता कांग्रेस में वापस आए हैं। आने वाले समय में और लोग भी कांग्रेस में आएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही यात्रा ने बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 06, 2023 पर 4:23 PM
Bharat Jodo Yatra के कश्मीर पहुंचने से पहले गुलाम नबी से 'आजाद' हुए DAP के 17 नेता, दिग्गज नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी
इन नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तारा चंद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पीराजादा मोहम्मद सईद शामिल हैं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) पहुंचने से पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) पर बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक किया है। DAP के 17 पूर्व नेता शुक्रवार को कांग्रेस में वापस आ गए। इन नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तारा चंद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पीराजादा मोहम्मद सईद शामिल हैं।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी का मानना है कि ये सभी नेता कांग्रेस छोड़कर नहीं गए थे बल्कि ये दो महीने के अवकाश पर थे और अब लौटे हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले हमारे कई नेता घर वापस आ रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है।

आजाद की भी होगी घर वापसी?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही यात्रा ने बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। जो लोग भी कांग्रेस की सोच और विचारधारा से सहमति रखते हैं वे इस यात्रा से जुड़ना चाहते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस में वापसी को लेकर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई संपर्क किया है? इस पर वेणुगोपाल ने कहा कि आजाद ने इससे खुद इनकार किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें