झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद (12th Chief Minister of Jharkhand) की शपथ ले ली है। इससे पहले राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। चंपई सोरेन को राज्यपाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। उससे पहले चंपई सोरेन ने राज्यपाल से जल्द से जल्द सरकार बनाने के उनके दावे को स्वीकार करने का आग्रह किया था, क्योंकि राज्य में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी और प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री नहीं था।
