Get App

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का ऑपरेशन सफल, डॉक्टरों ने दी 1 हफ्ते आराम की सलाह

सीएम उद्धव ठाकरे गर्दन में दर्द के कारण अपनी गर्दन उठा नहीं पा रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2021 पर 11:19 AM
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का ऑपरेशन सफल, डॉक्टरों ने दी 1 हफ्ते आराम की सलाह

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गर्दन में दर्द बढ़ने के कारण बुधवार शाम को रिलायंस के हरकिशनदास अस्पताल में भर्ती हुए थे। आज उनका छोटा सा ऑपेशन किया गयो जो कि सफल रहा। डॉक्टरों ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे के दौरान मुख्यमंत्री का ऑपरेशन शुरू किया गया। एक घंटे तक उनका ऑपेरेशन किया गया। अब उन्हें एक हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी गई है।

अस्पताल में भर्ती होने के दूसरे दिन गुरुवार को डॉक्टरों के परामर्श से उनका विभिन्न मेडिकल टेस्ट किया गया। इन टेस्ट की रिपोर्ट गुरुवार शाम को आई। इसे लेकर वरिष्ठ डॉक्टरों और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच चर्चा हुई। अस्पताल में भर्ती होने से पहले डॉक्टरों ने उद्धव ठाकरे को मामूली सर्जरी कराने की सलाह दी थी।

इसके अनुसार गुरुवार को टेस्टिंग रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री ठाकरे ने डॉक्टरों के साथ चर्चा की। चर्चा में डॉक्टरों ने सर्जरी जरूरी बताया। इसी के तहत आज सुबह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सर्जरी हुई।

बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की गर्दन में दर्द होने के बाद उन्हें उपचार के लिए बुधवार को रिलायंस के हरकिशनदास अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई थी। बयान के मुताबिक ठाकरे ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ जारी सरकार की लड़ाी में अपनी प्रतिबद्धताओं के चलते उन्होंने अपने गर्दन के दर्द को नजरंदाज कर दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें