VIDEO: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच उठा ले गई यूपी पुलिस

Rakesh Rathore arrested in rape case: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ एक महिला ने मामला दर्ज कराया था। महिला ने उन पर 15 जनवरी को बलात्कार करने का आरोप लगाया था। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि कांग्रेस सांसद ने चार साल के दौरान कई बार उसके साथ बलात्कार किया

अपडेटेड Jan 30, 2025 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Rakesh Rathore arrested in rape case: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया

Rakesh Rathore arrested in rape case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर को बलात्कार के आरोप में गुरुवार (30 जनवरी) को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। राठौर इलाहाबाद हाई कोर्ट से अपनी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान कोतवाली नगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ द्वारा राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के एक दिन बाद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, सांसद राठौर को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ इसी महीने 15 जनवरी को एक महिला से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि राठौर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, महिला ने शिकायत में कहा है कि राठौर पिछले चार साल से उससे शादी करने और उसे राजनीतिक करियर बनाने का झांसा देकर उससे बलात्कार कर रहे थे।इस मामले में स्थानीय अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सांसद राठौर ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया था मगर वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। उसके बाद इस मामले में उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया था।


महिला ने पुलिस को सांसद के साथ अपनी सभी कॉल डिटेल और कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी। पुलिस ने राठौर को इस मामले में हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के एक दिन बाद गिरफ्तार किया। हाई कोर्ट से पहले सीतापुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने भी 23 जनवरी को राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

महिला के पति ने भी एक अलग शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें राठौर और उनके बेटे पर परिवार के सदस्यों पर मामले को सुलझाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था। कांग्रेस में शामिल होने से पहले राठौर ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव निर्दलीय और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था। वह उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) से भी जुड़े रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।