Delhi Mayor Election: AAP की शैली ओबेरॉय निर्विरोध चुनी गईं दिल्ली की मेयर, BJP की शिखा राय ने वापस लिया नाम

Delhi Mayor Election: बुधवार को मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के चंद मिनटों बाद ही बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर दोनों की उम्मीदवारी वापस ले ली। इसके बाद AAP की शैली ओबेरॉय निर्विरोध दिल्ली की मेयर चुन ली गईं। इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार वार्ड से AAP के मौजूदा डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल भी दोबारा डिप्टी मेयर बन गए हैं। बीजेपी की सोनी पांडेय ने अपना नाम वापस ले लिया है।

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 12:20 PM
Delhi Mayor Election: मेयर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें मौजूदा महापौर शैली ओबेरॉय और बीजेपी की शिखा राय थीं

Delhi Mayor Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पीछे हटने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की शैली ओबेरॉय निर्विरोध दिल्ली की मेयर चुन ली गई हैं। बता दें कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी (AAP) सत्तारूढ़ पार्टी है। मेयर चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें मौजूदा महापौर शैली ओबेरॉय और बीजेपी की शिखा राय (Shikha Rai) थीं। लेकिन शिखा राय ने बुधवार को अचानक अपना नाम वापस ले लिया, इसके बाद शैली ओबेरॉय मेयर चुन ली गईं। शिखा रॉय ने कहा कि शैली ओबरॉय संविधानिक पद की गरिमा बनाए रखें, स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को कराने में सहयोग करें।

बुधवार को मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के चंद मिनटों बाद ही बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर दोनों की उम्मीदवारी वापस ले ली। इसके बाद AAP की शैली ओबेरॉय दूसरी बार निर्विरोध दिल्ली की मेयर चुन ली गईं। इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार वार्ड से AAP के मौजूदा डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल (Aaley Mohammad Iqbal) भी दोबारा डिप्टी मेयर बन गए हैं। बीजेपी की सोनी पांडेय (Soni Pandey) ने भी अपना नाम वापस ले लिया है।

बीजेपी प्रत्याशी का नाम वापस लेने के बाद पीठासीन अधिकारी मुकेश गोयल ने शैली ओबेरॉय को मेयर घोषित कर दिया। MCD सदन में बीजेपी की मेयर पद की उम्मीदवार शिखा राय ने खुद ये एलान किया कि वो अपना नाम वापस ले रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो डॉ शैली ओबेरॉय को बधाई देती हैं और आग्रह करती हैं कि मेयर स्टेंडिंग कमेटी का चुनाव होने दें। उन्होंने कहा कि उसमें कानूनी रुकावट न डालें। दरअसल, स्टेंडिंग कमेटी का मामला दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित है।


ये भी पढ़ें- CM केजरीवाल ने अपने बंगले के 'सौंदर्यीकरण' पर खर्च किए 45 करोड़ रुपये, BJP ने मांगा इस्तीफा

शैली ओबेरॉय 22 फरवरी को दिल्ली की मेयर चुनी गई थीं। उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था। शैली को 150 वोट मिले थे, जबकि रेखा को कुल 266 वोट में से 116 वोट मिले थे। राष्ट्रीय राजधानी में मेयर पद के लिए बारी-बारी से एक-एक साल के पांच कार्यकाल के लिए चुनाव होता है। पहले साल में मेयर का पद महिलाओं, जबकि तीसरे साल में आरक्षित कैटेगरी के लिए होता है। अन्य तीन सालों (दूसरे, चौथे और पांचवें) में यह पद अनारक्षित कैटेगरी के लिए होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।