Delhi MCD Election Live: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्डों के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। दिल्ली एमसीडी चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम साढ़े 5 बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम साढ़े 5.30 बजे तक चली। वोटों की गिनती 7 दिसंबर को की जाएगी। इस चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। परिसीमन के बाद इस साल की शुरुआत में उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों को एक करके दिल्ली नगर निगम का बनाया गया। इसके बाद यह पहला चुनाव है।
