Get App

West Bengal: मुस्लिम वोटों को न बंटने दें वाले बयान पर ममता बनर्जी को EC का नोटिस, 48 घंटों में मांगा जवाब

चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने TMC द्वारा की गई शिकायतों पर EC की निष्क्रियता पर सवाल उठाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2021 पर 10:44 AM
West Bengal: मुस्लिम वोटों को न बंटने दें वाले बयान पर ममता बनर्जी को EC का नोटिस, 48 घंटों में मांगा जवाब

चुनाव आयोग (EC) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata) को नोटिस भेजा है, जिसमें आरोप है कि उनका हालिया भाषण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और 48 घंटे में जवाब देने की मांग की है। BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए, पोल पैनल ने बनर्जी से हुगली के तारकेश्वर में 3 अप्रैल के उनके भाषण के बारे में स्पष्टीकरण मांगा, जहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से " अपने वोटों को विभाजित नहीं होने" के लिए अपील की थी।

चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने TMC द्वारा की गई शिकायतों पर चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर सवाल उठाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "ममता दीदी को BJP की शिकायत पर चुनाव आयोग से नोटिस मिला है। TMC की शिकायतों का क्या... 1- बीजेपी प्रत्याशी को कैश बांटते हुए वीडियो साक्ष्य। 2- BJP की बैठक में शामिल होने और मतदान के लिए कैश कूपन बांटे गए। सज्जनों - कम से कम निष्पक्षता के अंतर को बनाए रखें!"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें