One Nation One Poll JPC Meeting: "एक देश, एक चुनाव" को लेकर बुधवार (8 जनवरी) को पहली बैठक आयोजित होगी। यह बैठक संविधान (129th संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को इन दो प्रमुख विधेयकों से परिचित कराना है। बैठक में कानून और न्याय मंत्रालय के अधिकारी प्रस्तावित कानूनों के प्रावधानों पर जानकारी देंगे। संसद की 39 सदस्यीय संयुक्त समिति की अध्यक्षता बीजेपी सांसद और पूर्व कानून राज्य मंत्री पीपी चौधरी कर रहे हैं। उन्होंने ने ही बैठक बुलाई है।
