Get App

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 86 राजनीतिक दलों को लिस्ट से हटाया, बताई ये वजह

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि व्यापक जनहित के साथ-साथ चुनावी लोकतंत्र की शुचिता के लिए तत्काल सुधारात्मक उपाय किए जाने की आवश्यकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2022 पर 1:18 PM
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 86 राजनीतिक दलों को लिस्ट से हटाया, बताई ये वजह
चुनावी नियमों का पालन करने में विफल रहने वाले ऐसे संगठनों की संख्या अब 537 हो गई है

चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने मंगलवार को 86 और अस्तित्वहीन रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अपनी लिस्ट से हटाने का आदेश दिया। चुनावी नियमों का पालन करने में विफल रहने वाले ऐसे संगठनों की संख्या अब 537 हो गई है।

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि व्यापक जनहित के साथ-साथ चुनावी लोकतंत्र की शुचिता के लिए तत्काल सुधारात्मक उपाय किए जाने की आवश्यकता है। आयोग ने कहा कि इसलिए उसने अतिरिक्त 253 रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को निष्क्रिय भी घोषित किया है। बयान में कहा गया है कि यह फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने लिया।

बयान में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग ने आज 86 अस्तित्वहीन रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अपनी लिस्ट से हटा दिया और 253 अन्य को निष्क्रिय RUPP (Registered Unrecognised Political Parties) के रूप में घोषित किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें