Rajya Sabha Election 2024: भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने सोमवार को बताया कि 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी होगी। नामांकन की जांच 16 फरवरी को होगी। उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। जबकि 27 फरवरी को मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी।
