Get App

Buddhadeb Bhattacharjee: पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम और CPM के बड़े नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन

Buddhadeb Bhattacharjee passes away: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार सुबह लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया। बंगाल में वाम मोर्चे के 34 साल के शासन के दौरान भट्टाचार्य दूसरे और आखिरी CMP मुख्यमंत्री थे, जो वर्ष 2000 से 2011 तक लगातार 11 साल तक पद पर रहे

Akhileshअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 11:09 AM
Buddhadeb Bhattacharjee: पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम और CPM के बड़े नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन
बंगाल में वाम मोर्चे के 34 साल के शासन के दौरान भट्टाचार्य दूसरे और आखिरी सीपीएम मुख्यमंत्री थे

Buddhadeb Bhattacharjee passes away: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और लेफ्ट के बड़े नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है। बुद्धदेव भट्टाचार्य 80 साल के थे। उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है। सीपीएम नेता लेफ्ट के उदार चेहरों में एक थे। उनको ज्योति बसु का उत्तराधिकारी बनाया गया था। anadabazar.com ने उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य के हवाले से बताया कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार सुबह लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया।

बंगाल में वाम मोर्चे के 34 साल के शासन के दौरान भट्टाचार्य दूसरे और आखिरी CMP मुख्यमंत्री थे, जो वर्ष 2000 से 2011 तक लगातार 11 साल तक पद पर रहे। भट्टाचार्य को 29 जुलाई 2023 को कई बीमारियों के चलते कलकत्ता के अलीपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनका निमोनिया का इलाज चल रहा था। उस दौरान उन्हें वेंटिलेशन पर रखना पड़ा था। लेकिन इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और 9 अगस्त को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सुबह 8.20 पर ली अंतिम सांस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें