UP Election 2022: 10 दिन में 4 बार उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे PM मोदी, गंगा एक्सप्रेस-वे और मेट्रो की देंगे सौगात

रिपोर्ट के मुताबिक, 18 से 28 दिसंबर के बीच पीएम मोदी 4 बार यूपी का दौरा करेंगे

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 5:34 PM
Story continues below Advertisement
बीते कुछ समय से यूपी की सियासी जमीन पर पीएम मोदी काफी सक्रिय हैं

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे ही राजनीतिक पार्टिया भी सक्रिय हो गई हैं। सभी पार्टियां सत्ता पाने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। ऐसे में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी सत्ता में दोबारा वापसी के लिए हर एक जुगत में लगी है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के यूपी में ताबड़तोड़ दौरे प्रस्तावित हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, आने वाले 10 दिनों में यानी 18 से 28 दिसंबर के बीच पीएम मोदी 4 बार यूपी का दौरा करेंगे। पीएम मोदी पिछले महीने में छह बार उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। पीएम मोदी तमाम परियोजनाओं का अनावरण करने के लिए गोरखपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, झांसी, ग्रेटर नोएडा और बलरामपुर की यात्रा कर चुके हैं। हाल ही में वह पुलिस महानिदेशकों (DGP) के सम्मेलन के लिए राज्य की राजधानी लखनऊ में भी थे।

Omicron Variant India: देश में ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 के पार


रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी कल यानी 18 दिसंबर को फिर से यूपी के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) का शिलान्यास करेंगे, जो राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ेगा। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा और उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरेगा।

इसके अलावा पीएम मोदी 21 दिसंबर को प्रयागराज में होंगे, जहां परेड ग्राउंड में प्रस्तावित स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के सदस्यों सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के 2.5 लाख महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, यहां ढाई लाख महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।

Bhutan: गर्व के पल! भूटान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को देने का किया ऐलान

वहीं, 23 दिसंबर को पीएम मोदी एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे, जहां एक सीसीटीवी प्रोजेक्ट सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक डेयरी प्लांट की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद 28 दिसंबर को पीएम मोदी का कानपुर में इसी महीने का आखिरी दौरा होगा, जहां वह 9 किलोमीटर लंबे कानपुर मेट्रो परियोजना (Kanpur Metro Project) के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और IIT कानपुर के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।