इन दिनों देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में हनुमान चालीसा को लेकर विवाद (Hanuman Chalisa Row) अपने चरम पर है। इस विवाद के केंद्र में हैं महाराष्ट्र (Maharashtra) के विधायक रवि राणा (Ravi Rana) और उनकी पत्नी सांसद नवनीत कौर राणा (Navneet Kaur Rana)। दंपति ने इसी हफ्ते यह घोषणा की कि वे 'मातोश्री' के बाहर 'हनुमान चालीसा' का पाठ करेंगे। साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) 'हिंदुत्व को भूल गए' हैं। इस ऐलान के बाद से ही दोनों नेता काफी चर्चाओं में हैं।
