Get App

Haryana Political Crisis: सिर्फ दो सीटों पर BJP-JJP में बिगड़ी बात, हरियाणा में CM समेत बदलनी पड़ गई पूरी सरकार

Haryana Political Crisis: हरियाणा में BJP और उसके गठबंधन साथी जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच सीट बंटवारे में मतभेदों को लेकर चल रही अटकलें आखिरकार आज सच साबित हुईं और राज्य में BJP-JJP गठबंधन टूट गया। इस टूट का असर ऐसा पड़ा कि BJP ने मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार बदलने का ऐलान कर दिया। हालांकि पार्टी पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के लिए भी एक नया विकल्प लेकर आई है

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 12, 2024 पर 4:39 PM
Haryana Political Crisis: सिर्फ दो सीटों पर BJP-JJP में बिगड़ी बात, हरियाणा में CM समेत बदलनी पड़ गई पूरी सरकार
Haryana Political Crisis: CM मोनहर लाल खट्टर और डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने इस्तीफा दे दिया

Haryana Political Crisis: हरियाणा की राजनीति ने मंगलवार सुबह को अचानक ऐसी करवट ली कि सत्ताधारी BJP और JJP गठबंधन (BJP JJP Alliance) टूट गया। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा देकर राज्य में नई सरकार की कवायद शुरू कर दी। अब ये भी साफ हो गया है कि BJP राज्य में अपना नेतृ्त्व भी बदल रही है और खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी नए मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

एक दिन पहले ही JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसमें दोनों दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवार पर चर्चा हुई, लेकिन कोई आम सहमति नहीं बन पाई।

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे को लेकर दोनों सहयोगियों के बीच असहमति को लेकर BJP-JJP गठबंधन की स्थिरता लंबे समय से सवालों के घेरे में थी। BJP की हरियाणा इकाई के नेताओं का एक बड़ा वर्ग JJP के साथ गठबंधन का विरोध कर रहा था।

सिर्फ दो सीटों पर बिगड़ी BJP-JJP की बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें