हिमाचल प्रदेश में सरकार लगाएगी 'टॉयलेट सीट टैक्स'! CM सुक्खू ने दी सफाई, क्यों मचा है इतना बवाल?

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि हिमाचल प्रदेश सरकार कथित तौर पर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में बने प्रति टॉयलेट सीट 25 रुपए का चार्ज वसूल करेगी। मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस कथित आदेश को लेकर कहा, "अगर ये सच है तो अविश्वसनीय

अपडेटेड Oct 04, 2024 पर 5:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हिमाचल प्रदेश की सरकार लगाएगी 'टॉयलेट सीट टैक्स'! CM सुक्खू ने दी सफाई

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को उन खबरों का खंडन कर दिया, जिनमें ये दावा किया जा रहा था कि राज्य सरकार ने नया 'टॉयलेट सीट टैक्स' लगाया। उन्होंने ऐसी खबरों को निराधार बताया। सुक्खू ने मीडिया से कहा, "हम पानी के हर कनेक्शन पर केवल 100 रुपए ले रहे हैं...हिमाचल में टॉयलेट टैक्स जैसी कोई चीज नहीं है।"

उन्होंने कहा, "यह सच्चाई से कोसों दूर है। क्योंकि हरियाणा में चुनाव हैं, इसलिए वे (BJP) हिंदू-मुस्लिम और सीवरेज की बात करते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यह बिल्कुल झूठ है।"

इससे पहले, मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि हिमाचल प्रदेश सरकार कथित तौर पर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में बने प्रति टॉयलेट सीट 25 रुपए का चार्ज वसूल करेगी।


मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस कथित आदेश को लेकर कहा, "अगर ये सच है तो अविश्वसनीय।"

उन्होंने X पोस्ट में कहा, “अविश्वसनीय, अगर सच है! जहां पीएम मोदी स्वच्छता को जन आंदोलन बना रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस टॉयलेट के लिए लोगों पर टैक्स लगा रही है! शर्म की बात है कि उन्होंने अपने समय में अच्छी साफ सफाई नहीं की, लेकिन यह कदम देश को शर्मसार करेगा।”

हिमाचल जल विभाग ने भी कहा कि उसने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

जल शक्ति विभाग ने कहा, "हमारा मकसद 100 प्रतिशत कनेक्टिविटी हासिल करना है, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके और सीवरेज ट्रीटमेंट सुनिश्चित किया जा सके। हालिया नोटिफिकेशन केवल जल शुल्क के संबंध में जारी किया गया है, जबकि बाकी सभी चीजें पहले जैसी ही रहेंगी।"

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हिमाचल प्रदेश के शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों से उनके घरों में टॉयलेट सीटों की संख्या के आधार पर टैक्स लिया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पिछले कुछ महीनों से गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।