असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य के DGP जीपी सिंह को बैरिकेड्स तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह असम की संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। इस तरह के नक्सलवादी हथकंडे हमारी संस्कृति से बिल्कुल विपरीत हैं। सरमा ने कहा कि आपके गैरजिम्मेदाराना आचरण और दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की वजह से अब गुवाहाटी की सड़कों पर भारी जाम लग गया।
