लोकसभा आचार समिति ने 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर के बजाय 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है। हालांकि, आचार समिति ने महुआ मोइत्रा को चेतावनी दी है कि 2 नवंबर से आगे की तारीखों में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा। महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को एथिक्स कमेटी को एक चिट्टी लिखी थी, जो 'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले में उनके खिलाफ आरोपों की जांच कर रही है। महुआ ने अपनी चिट्ठी में बताया था कि वे 31 अक्टूबर को आचार समिति के सामने पेश नहीं हो पाएंगी। उन्होंने 31 अक्टूबर को उसके सामने पेश होने में असमर्थता जताई थी।
