Jharkhand Political Crisis: CM हेमंत सोरेन विधायक पद से दे सकते हैं इस्तीफा, राज्यपाल से मिलने का मांगा समय

Jharkhand Political Crisis: आज राज्यपाल के साथ बैठक के बाद नई सरकार बनाने की मांग की जा सकती है। सियासी संकट के बीच JMM का प्रतिनिधिमंडल शाम 4 बजे झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात करेगा

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
झारखंड के CM हेमंत सोरेन विधायक पद से दे सकते हैं इस्तीफा

Jharkhand Political Crisis: झारखंड (Jharkhand) के राजनीतिक गलियारों से आज बड़ी खबर आने वाली है। लाभ के पद के मामले (Office of Profit Case) में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) आज विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, आज राज्यपाल के साथ बैठक के बाद नई सरकार बनाने की मांग की जा सकती है। सियासी संकट के बीच JMM का प्रतिनिधिमंडल शाम 4 बजे झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात करेगा।

सीएम हेमंत सोरेन ने शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है और बैठक के लिए राज्यपाल से समय भी मांगा है। सूत्रों ने यह भी कहा कि सोरेन राज्यपाल से मिलने के बाद नई सरकार बनाने के लिए अनुमति मांग सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है।

झारखंड में JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन ने मंगलवार को अपने 32 विधायकों को रायपुर के लिए रवाना कर दिया था। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि बीजेपी की विधायकों को कथित तौर पर हथियाने की कोशिशों को रोका जा सके।


सोरेन की JMM का मानना ​​है कि BJP गठबंधन सरकार को गिराने के लिए पार्टी के विधायकों और गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को अपने साथ जोड़ने का गंभीर प्रयास कर सकती है।

Jharkhand Political Crisis: टूट-फूट के डर से रिजॉर्ट के सहारे CM हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के आलीशान होटल में भेजे गए विधायक

लाभ के पद के मामले में सोरेन को विधानसभा से अयोग्य ठहराने की BJP की याचिका के बाद, चुनाव आयोग ने 25 अगस्त को राज्य के राज्यपाल रमेश बैस को अपना फैसला भेजा दिया था।

हालांकि, चुनाव आयोग के फैसले को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा थी कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री को विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने की सिफारिश की थी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के 15 और कांग्रेस के 17 विधायक छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल और गिरीश देवांगन के साथ तीन बसों में सवार होकर नवा रायपुर स्थित आलीशान रिजॉर्ट पहुंचे। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि अगले दो दिनों के लिए झारखंड के मेहमानों के लिए रिसॉर्ट के सभी 40 कमरे बुक किए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।