Get App

Jharkhand Politics: चंपई सोरेन ने ले ली शपथ, अब अग्निपथ, विधायक पहुंचे हैदराबाद, पढ़ें दिनभर झारखंड के राजनीतिक गलियारे में क्या-क्या हुआ

Jharkhand Politics: इससे पहले गठबंधन के विधायक खराब मौसम के कारण गुरुवार को रांची से बाहर नहीं जा सके। उन्होंने एक दिन तक इंतजार किया और शुक्रवार को चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। गठबंधन को आशंका है कि बीजेपी विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकती है। विधायकों तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद इसलिए भेजा गया, क्योंकि राज्य में कांग्रेस की सरकार है और गठबंधन में कांग्रेस और RJD के विधायक भी शामलि हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 02, 2024 पर 8:26 PM
Jharkhand Politics: चंपई सोरेन ने ले ली शपथ, अब अग्निपथ, विधायक पहुंचे हैदराबाद, पढ़ें दिनभर झारखंड के राजनीतिक गलियारे में क्या-क्या हुआ
Jharkhand Politics: चंपई सोरेन ने ले ली शपथ, अब अग्निपथ

Jharkhand Politics: झारखंड (Jharkhand) में JMM विधायक चंपई सोरेन (Champai Soren) मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब उनके सामने चुनौती है कि वह सदन में अपना बहुमत साबित करें। राज्यपाल ने सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करने को कहा है। उधर हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के जेल जाने के बाद से ही राज्य में राजनीतिक उठापटक चल रही है। इस डर से गठबंधन के विधायकों में कहीं टूट-फूट न हो जाएं, इसके लिए झारखंड के सभी विधायकों को हैदराबाद के प्राइवेट रिसॉर्ट में भेज दिया गया है।

इससे पहले गठबंधन के विधायक खराब मौसम के कारण गुरुवार को रांची से बाहर नहीं जा सके। उन्होंने एक दिन तक इंतजार किया और शुक्रवार को चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। गठबंधन को आशंका है कि बीजेपी विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकती है।

विधायकों तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद इसलिए भेजा गया, क्योंकि राज्य में कांग्रेस की सरकार है और गठबंधन में कांग्रेस और RJD के विधायक भी शामलि हैं। चंपई के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और RJD के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भले ही चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, लेकिन उन्हें फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करना होगा। न्यूज एजेंसी PTI ने वरिष्ठ नेता के हवाले से कहा, "इस दौरान हम कोई जोखिम नहीं उठा सकते क्योंकि भाजपा हमारे विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर सकती है।''

सब समाचार

+ और भी पढ़ें