Get App

केरल कांग्रेस में होता है 'कास्टिंग काउच'! महिला नेता ने लगाए गंभीर आरोपी, महिला विंग ने उनके ही खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

मीडिया से बातचीत में जॉन ने कहा कि नकारात्मक अनुभव वाले कई लोगों ने उन्हें अपनी कहानियां बताई हैं और उनके पास सबूत हैं, जिसका वह समय आने पर खुलासा करेंगी। मातृभूमि की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने ये भी बताया कि जिन लोगों उन्हें आपबीति सुनाई है, उन्होंने उन लोगों को सलाह भी दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2024 पर 6:39 PM
केरल कांग्रेस में होता है 'कास्टिंग काउच'! महिला नेता ने लगाए गंभीर आरोपी, महिला विंग ने उनके ही खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
केरल कांग्रेस में होता है 'कास्टिंग काउच'! महिला नेता ने लगाए गंभीर आरोपी

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे यौन शोषण के आरोपों के बीच, एक महिला कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि केवल टॉप लीडरशिप के करीबी लोगों को ही पार्टी में मौके मिलते हैं, जिसके बाद महिला कांग्रेस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सिमी रोजबेल जॉन ने चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए केरल कांग्रेस की तुलना फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले "कास्टिंग काउच" से की।

मीडिया से बातचीत में जॉन ने कहा कि नकारात्मक अनुभव वाले कई लोगों ने उन्हें अपनी कहानियां बताई हैं और उनके पास सबूत हैं, जिसका वह समय आने पर खुलासा करेंगी। मातृभूमि की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने ये भी बताया कि जिन लोगों उन्हें आपबीति सुनाई है, उन्होंने उन लोगों को सलाह भी दी।

बातचीत के दौरान उन्होंने सांसद जेबी माथेर का नाम लिया और कहा कि कांग्रेस में कुछ सदस्यों को बिना मतलब का सम्मान मिल रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि जब माथेर को युवा कांग्रेस का अखिल भारतीय सचिव बनाया गया था, और जब वह आठ साल पहले महिला कांग्रेस में शामिल हुई थीं, तब भी वे चुप रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें