Land for Job Scam: CBI के सामने पेश नहीं होंगे तेजस्वी यादव, बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई पत्नी

बिहार के पूर्व सीएम और तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव ने सुबह हिंदी में ट्वीट कर कहा था, "हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती बहु को भाजपाई ED ने 15 घंटों से बैठा रखा है। क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी?

अपडेटेड Mar 11, 2023 पर 1:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Land for Job Scam: CBI के सामने पेश नहीं होंगे तेजस्वी

Land for Job Scam: बिहार (Bihar) के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शनिवार को CBI के सामने पेश नहीं होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वे पेश नहीं होंगे। एक दिन पहले छापेमारी के बाद तेजस्वी की पत्नी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सूत्रों ने कहा कि वह गर्भवती हैं और 12 घंटे की पूछताछ के बाद ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण बेहोश हो गई थीं।

बिहार के पूर्व सीएम और तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव ने सुबह हिंदी में ट्वीट कर कहा था, 'इमरजेंसी का काला दौर हमने भी देखा है. हमने वह लड़ाई भी लड़ी।

बिहार के पूर्व सीएम और तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव ने सुबह हिंदी में ट्वीट कर कहा था, "हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती बहु को भाजपाई ED ने 15 घंटों से बैठा रखा है। क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी?"


लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा, "संघ और BJP के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।"

अधिकारियों ने कहा कि तेजस्वी को पहले 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद शनिवार को एक नई तारीख दी गई।

महिला आरक्षण बिल को लेकर भूख हड़ताल पर बैठीं BRS नेता कविता, लेकिन उनके तेलंगाना में हैं सिर्फ 2 महिला मंत्री

केंद्रीय एजेंसी ने हाल ही में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से क्रमशः दिल्ली और पटना में पूछताछ की थी। अधिकारियों ने कहा कि ये मामला यादव परिवार और उसके सहयोगियों को सस्ते दामों पर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में कथित तौर पर नौकरी देने से जुड़ा है।

Indian Express की एक रिपोर्ट में ED के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक घर, जहां तेजस्वी मौजूद थे, दिल्ली, मुंबई, पटना, रांची और फुलवारी शरीफ में खोजे गए 24 परिसरों में से एक था।

कथित तौर पर तेजस्वी की बहनों चंदा, रागिनी और हेमा से जुड़ी संपत्तियों में RJD के पूर्व विधायक अबू दोजाना के साथ-साथ तलाशी ली गई थी।

कौन हैं तेजस्वी यादव की पत्नी?

तेजस्वी यादव ने 2021 में राहेल गोडिन्हो से शादी की, जो हरियाणा के एक ईसाई परिवार से हैं और बचपन से दिल्ली में रह रही थीं। राहेल और तेजस्वी ने नई दिल्ली के आरके पुरम में DPS स्कूल में एक साथ पढ़ाई की।

उनकी शादी में केवल उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। RJD नेताओं में सिर्फ सांसद प्रेम गुप्ता ही शादी में शामिल हुए।

तेजस्वी की सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी आचार्य ने एक ट्वीट में शादी और दुल्हन के नाम की पुष्टि की थी। बाद में तेज प्रताप ने शादी की तस्वीरें भी ट्वीट की थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।