Get App

Lok Sabha Elections 2024: पूर्जा-अर्चना के बाद तेजस्वी यादव ने शुरू की 'जन विश्वास यात्रा', CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना

Jan Vishwas Yatra: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव जनता का भरोसा जीतने के खातिर अपनी 'जन विश्वास यात्रा' की शुरुआत करने मंगलवार को पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर पुराने सहयोगी NDA के साथ राज्य में नई सरकार बनाने के कारण सत्ता से बाहर हो चुके तेजस्वी अपनी इस यात्रा के जरिये 11 दिन में सभी 38 जिलों को कवर करने की कोशिश करेंगे

Akhileshअपडेटेड Feb 20, 2024 पर 2:52 PM
Lok Sabha Elections 2024: पूर्जा-अर्चना के बाद तेजस्वी यादव ने शुरू की 'जन विश्वास यात्रा', CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना
Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी इस यात्रा के जरिए सभी 38 जिलों को कवर करने की कोशिश करेंगे

Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जनता का भरोसा जीतने के खातिर अपनी 'जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra)' की शुरुआत करने मंगलवार को पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के महागठबंधन से अलग होकर पुराने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ राज्य में नई सरकार बनाने के कारण सत्ता से बाहर हो चुके यादव अपनी इस यात्रा के जरिए 11 दिन में सभी 38 जिलों को कवर करने की कोशिश करेंगे।

तेजस्वी यादव पूर्ववर्ती महागठबंधन की सरकार में उप मुख्यमंत्री थे। अपनी 11 दिन की इस यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने पूर्जा-अर्चना की और गाय को रोटी खिलाई। इसके अलावा अपने पिता एवं RJD प्रमुख लालू प्रसाद और माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी का आशीर्वाद लिया। अपनी बेटी कात्यायनी को गोद में लेकर प्यार किया तथा उसके पैर को अपने माथे पर रखा।

नीतीश कुमार पर बोला हमला

अपनी इस यात्रा पर रवाना होने के पहले पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा, "नीतीश कुमार जी का कोई दृष्टिकोण नहीं है और न ही उनके पास गठबंधन बदलने का कोई कारण है...तो आज अपने माता की ममता और पिता की क्षमता तथा जो हमारा लोक धर्म है, उसकी प्रधानता के साथ हम आज लोगों के बीच जा रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जनता के मत को अपने पैर की जूती समझते हैं, जनता उन्हें जवाब देगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें