Get App

ममता के बाद केजरीवाल ने भी कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन, पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP, बिखरता दिख रहा I.N.D.I.A गठबंधन

Lok Sabha Elections 2024" ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर पंजाब के CM और AAP नेता भगवंत मान ने कहा, "पंजाब में, हम ऐसा कुछ भी (कांग्रेस के साथ गठबंधन) नहीं करेंगे। कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है।" उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर विजयी होगी

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 24, 2024 पर 3:49 PM
ममता के बाद केजरीवाल ने भी कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन, पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP, बिखरता दिख रहा I.N.D.I.A गठबंधन
Lok Sabha Elections 2024: ममता बनर्जी के बाद अरविंद केजरीवाल की AAP ने भी कांग्रेस के साथ चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल के बाद I.N.D.I.A गठबंधन को अब पंजाब में तगड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया और अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यानि कि अब साफ है कि पंजाब में भी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस (Congress) के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का गठबंधन नहीं होगा। बड़ी बात ये है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ये बात कही है।

भगवंत मान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान I.N.D.I.A. गठबंधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, 'पंजाब में भी हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे। कांग्रेस के साथ हमारा कोई संबंध नहीं है।" यानि साफ है कि AAP का कांग्रेस के साथ यहां कोई गठबंधन नहीं होने वाला।

उन्होंने कहा, "देश में पंजाब हीरो बनेगा और 2024 लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जाएंगे।" आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें