'ममता बनर्जी मेरी करीबी हैं...' कांग्रेस-TMC के बीच घमासान पर पहली बार बोले राहुल गांधी

I.N.D.I.A Bloc Row: नए साल की शुरुआत से ही पश्चिम बंगाल में विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के भीतर एकता पर हर दिन खतरा मंडराने के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और उसके कट्टर प्रतिद्वंद्वी CPI(M) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे के बीच किसी भी तरह की समझ हमेशा सवालों के घेरे में रहती थी। लेकिन संभावित कांग्रेस-तृणमूल कांग्रेस समझौते के बारे में कुछ अटकलें थीं

अपडेटेड Jan 23, 2024 पर 4:41 PM
I.N.D.I.A गठबंधन में कुल 28 विपक्षी पार्टियां शामिल हैं

INDIA Bloc Row: विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A ब्लॉक के भीतर सीट बंटवारे को लेकर आंतरिक कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) के लिए सीट शेयरिंग को लेकर विपक्षी गुट के भीतर खासकर कांग्रेस और पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कलह देखने को मिल रही है। I.N.D.I.A गठबंधन में कुल 28 विपक्षी पार्टियां शामिल हैं। बंगाल में TMC, कांग्रेस और CPI(M) अलायंस में सहयोगी दल हैं। हालांकि, गठबंधन के बाद से स्थानीय स्तर पर तीनों दलों के बीच बयानबाजी नहीं थम रही है।

इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनकी "बहुत करीबी" हैं। कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे की बातचीत पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के खिलाफ अधीर रंजन चौधरी की तीखी टिप्पणी से "कोई फर्क नहीं पड़ेगी"। अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से इतर मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल में सीट बंटवारे पर TMC के साथ बातचीत चल रही है।

जब राहुल गांधी से चौधरी की हालिया टिप्पणी के बारे में पूछा गया कि कांग्रेस उनकी सहायता के बिना लोकसभा चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी मेरे बहुत करीब हैं। कभी-कभी हमारे नेता कुछ कहते हैं। ऐसी टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।" पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने ममता बनर्जी और नीतीश कुमार (बिहार के सीएम) को अपनी यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था जब यह यात्रा क्रमशः पश्चिम बंगाल और बिहार से होकर गुजरेगी।


बंगाल कांग्रेस प्रमुख के बयान से बवाल

दरअसल, पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने एक रिपोर्ट सामने आने के बाद ममता बनर्जी को "अवसरवादी" करार देते हुए कहा था कि तृणमूल पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है। उन्होंने कहा, "हम ममता की मदद से चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस जानती है कि अपने बल पर कैसे लड़ना है और ममता बनर्जी को याद रखना चाहिए कि कांग्रेस के समर्थन से ही वह बंगाल में सत्ता में आई थीं।"

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी पर दर्ज होगी FIR! असम के CM ने DGP को दिए निर्देश, कांग्रेस नेता पर भीड़ को उकसाने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर तृणमूल ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को दो सीटों की पेशकश की थी। 20 जनवरी को मुर्शिदाबाद जिला नेतृत्व के साथ तृणमूल के शीर्ष नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी बरहामपुर सहित सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जहां से अधीर रंजन चौधरी मौजूदा सांसद हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।