Get App

Lok Sabha Elections: समाजवादी पार्टी और RLD ने लोकसभा चुनाव के लिए किया गठबंधन, सीटों का हुआ बंटवारा

Lok Sabha Elections: दोनों दलों ने 2022 का विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था, जिसमें सपा ने 403 सीटों वाली उप्र विधानसभा की 111 सीट जीती थीं, जबकि रालोद को 8 सीटें मिली थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोद का SP-BSP से गठबंधन था। RLD को मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीट मिली थीं, लेकिन वह तीनों सीट पर हार गई

Akhileshअपडेटेड Jan 19, 2024 पर 5:56 PM
Lok Sabha Elections: समाजवादी पार्टी और RLD ने लोकसभा चुनाव के लिए किया गठबंधन, सीटों का हुआ बंटवारा
RLD ने कहा कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (SP) और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी। सपा पश्चिम उत्तर प्रदेश की 7 लोकसभा सीटें RLD को देगी। SP प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और RLD प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए गठबंधन की घोषणा की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जयंत चौधरी से खुद मुलाकात की। इसके साथ ही RLD ने कहा कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अखिलेश यादव ने X पर एक पोस्ट में कहा, "राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई। जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।" अखिलेश के ट्वीट को दोबारा पोस्ट करते हुए जयंत चौधरी ने X पर लिखा, "राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।"

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP का मेगा प्लान! 4 फरवरी से शुरू करेगी 'गांव चलो अभियान', PM मोदी करेंगे 140 रैलियां

जयंत चौधरी ने अपने पोस्ट के साथ तस्वीरें भी डाली हैं जिनमें वह और अखिलेश यादव हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। RLD प्रवक्ता अनिल दुबे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा, "RLD पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात सीट पर चुनाव लड़ेगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें