Get App

Maharashtra: औरंगाबाद अब होगा संभाजीनगर, उद्धव कैबिनेट ने उस्मानाबाद का नाम बदलने की भी दी मंजूरी

Maharashtra: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Navi Mumbai Airport) का नामकरण किसान नेता दिवंगत डीबी पाटिल के नाम पर करने को भी मंजूरी दी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2022 पर 7:37 PM
Maharashtra: औरंगाबाद अब होगा संभाजीनगर, उद्धव कैबिनेट ने उस्मानाबाद का नाम बदलने की भी दी मंजूरी
उद्धव कैबिनेट ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने की दी मंजूरी

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) का भाग्य अभी अधर में लटका हुआ है। इस बीच राज्य मंत्रिमंडल (Uddhav Cabinet) ने बुधवार को औरंगाबाद (Aurangabad) शहर का नाम संभाजीनगर (Sambhaji Nagar) और उस्मानाबाद (Osmanabad) शहर का नाम धाराशिव (Dharashiv) करने को मंजूरी दे दी।

मध्य महाराष्ट्र शहर औरंगाबाद का नाम बदलने का ऐतिहासिक फैसला एक भावनात्मक मुद्दा था। ये फैसला ऐसे समय आया है, सत्तारूढ़ MVA गठबंधन का नेतृत्व करने वाली शिवसेना अपने ही विधायकों की विद्रोह का सामना कर रही है।

संकट में घिरे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण किसान नेता दिवंगत डीबी पाटिल के नाम पर करने को भी मंजूरी दी गई।

दिलचस्प बात यह है कि राज्य की योजना एजेंसी CIDCO ने पहले नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें