Get App

Maharashtra MLC Election Result: महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति की बड़ी जीत, 11 में से 9 सीटें हासिल कीं

MLC Election: BJP नेता पंकजा मुंडे, परिणय फुके और योगेश टिलेकर को 26-26 वोट मिले, जीत के लिए 23 वोट चाहिए थे। NCP (अजित पवार) पार्टी के दो, राजेश विटेकर और शिवाजीराव गरजे और शिंदे सेना की भावना गवली को भी विजेता घोषित किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2024 पर 9:54 PM
Maharashtra MLC Election Result: महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति की बड़ी जीत, 11 में से 9 सीटें हासिल कीं
Maharashtra MLC Election Result: महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति की बड़ी जीत, 11 में से 9 सीटें हासिल कीं

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है। महायुति गठबंधन, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की NCP और BJP शामिलहै। उसने 11 सीटों पर नौ उम्मीदवार उतारे थे और सभी नौ जीत गए। शुक्रवार को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में BJP के पांच नेताओं और शिवसेना (शिंदे) गुट और NCP (अजित पवार) के दो-दो नेताओं ने जीत दर्ज की।

BJP नेता पंकजा मुंडे, परिणय फुके और योगेश टिलेकर को 26-26 वोट मिले, जीत के लिए 23 वोट चाहिए थे। NCP (अजित पवार) पार्टी के दो, राजेश विटेकर और शिवाजीराव गरजे और शिंदे सेना की भावना गवली को भी विजेता घोषित किया गया।

MVA के इन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की

विपक्षी MVA की तरफ से शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नार्वेकर और कांग्रेस उम्मीदवार प्रज्ञा सातव ने जीत दर्ज की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें