Get App

Maharashtra Police में 12 हजार पदों पर होगी भर्तियां, गृहमंत्री का बड़ा एलान

महाराष्ट्र राज्य गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गृहविभाग को आदेश दिया है कि राज्य में 12538 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाये

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2021 पर 10:50 PM
Maharashtra Police में 12 हजार पदों पर होगी भर्तियां, गृहमंत्री का बड़ा एलान

कोरोना के कारण बेरोजगार हुए या लॉकडाउन में नौकरी गंवाने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। महाराष्ट्र राज्य गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गृहविभाग को आदेश दिया है कि राज्य में 12538 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाये। इसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक अनिल देशमुख ने मीडिया से मुखातिब होते हुए ये जानकारी दी। पुलिस विभाग में कुल 12538 पदों पर तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। इसमें पहले चरण में 5300 भर्तियां होंगी। इसके बाद बाकी की भर्ती दूसरे चरण में होगी। देशमुख ने कहा कि 12538 भर्तियां होने के बाद यदि जरूरत पड़ी तो और 5 हजार पदों पर भर्ती करने के बारे में विचार किया जायेगा।

सरकारी नौकरी कि तलाश कर रहें युवाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार राज्य के पुलिस विभाग में 12, 538 पदों के लिए भर्ती करने जा रही है। इसके पहले 17 जुलाई को इस भर्ती की जानकारी राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्विटर पर दी थी। तब उन्होंने कहा था कि राज्य पुलिस के 12538 पदों पर दिसंबर के अंत तक आवेदन भरे जाएंगे। लेकिन आज फाइनली उन्होंने गृह विभाग को आदेश दिया है।

उस समय देशमुख ने राज्य सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) के सीताराम कुंते सहित सीनियर अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। अनिल देशमुख ने ट्वीट करके कहा था, कि राज्य पुलिस के 12,538 पदों पर भर्ती के लिए मंत्रालय में गृह मंत्री के ऑफिसर के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में इस भर्ती को जल्द से जल्द भरे जाने का निर्देश दिया गया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें