Get App

महाराष्ट्र में फिर रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, जानें क्यों होटल में कैद हो रहें सभी पार्टियों के विधायक

Maharashtra Vidhan Parishad Election: 11 सीटों के लिए 12 उम्‍मीदवारों के बीच विधान परिषद चुनाव में टक्‍कर होगी। चुनाव से पहले महाराष्‍ट्र में "होटल अरेस्‍ट" गेम शुरू हो चुका है। सभी पार्टियों की तरफ से विधायकों को होटल में ठहराने का इंतजाम किया जा रहा है

Akhileshअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 3:57 PM
महाराष्ट्र में फिर रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, जानें क्यों होटल में कैद हो रहें सभी पार्टियों के विधायक
महाराष्‍ट्र में विधान परिषद का चुनाव 12 जुलाई होना है

Maharashtra Vidhan Parishad Election: महाराष्ट्र में एक बार फिर चुनाव का मौसम आ गया है। महाराष्‍ट्र में विधान परिषद का चुनाव 12 जुलाई होना है। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दल विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे दल 'क्रॉस वोटिंग' की आशंका के मद्देनजर उनके साथ डिनर पर बैठक कर रहे हैं। वहीं विधायकों को होटल में ठहराने का इंतजाम किया जा रहा है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शुक्रवार को होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले अपने विधायकों को मुंबई के अलग-अलग होटलों में भेज दिया है।

उच्च सदन के 11 सदस्य 27 जुलाई को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। उन खाली सीटों को भरने के लिए यह चुनाव कराया जा रहा है जहां राजनीतिक दलों का काफी कुछ दांव पर लगा है। इस चुनाव में विधायक निर्वाचक मंडल के सदस्य होते हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को एक होटल में अपनी पार्टी कांग्रेस के विधायकों के लिए रात्रिभोज रखा है।

दूसरी तरफ, विपक्षी महा विकास आघाडी (MVA) की घटक शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे बुधवार रात मध्य मुंबई के एक पांच सितारा होटल में डिनर पर अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अपने विधायकों को उपनगरीय क्षेत्र के एक पांच सितारा होटल में ठहराएगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवेसना के विधायक विधान परिषद चुनाव के पहले एक बैठक के लिए बुधवार सुबह विधानभवन परिसर में इकट्ठा हुए। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने भी विधानभवन परिसर में अपने सदस्यों के साथ रणनीतिक बैठक की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें