हिन्दू धर्म में होली का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। इस पर्व की शुरुआत फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हो जाती है। देशभर में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस बीच पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने होली के मामले में एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में सोनाझुरी हाट पर होली समारोह पर रोक लगा दी है। यहां का होली समारोह काफी मशहूर है। इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार के ऊपर तुष्टिकरण के आरोप लगाए हैं।
