देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका इलाज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में चल रहा था। जहां 26 दिसंबर 2024 को रात 9.51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. सिंह ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें देश के सबसे मशहूर अर्थशास्त्रियों में से एक माना जाता है और उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 15वें गवर्नर के रूप में भी कार्य किया। वह अपने पीछे कई करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके दिल्ली और चंडीगढ़ में फ्लैट भी हैं। साथ ही कुछ ज्वैलरी भी है। उन पर कोई कर्ज नहीं था।