Parliament Monsoon Session 2022: संसद के मानसून सत्र के जुलाई के तीसरे हफ्ते में शुरू होने और अगस्त के दूसरे हफ्ते तक चलने की संभावना है। सूत्रों ने हालांकि कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला अभी किया जाना बाकी है।
Parliament Monsoon Session 2022: संसद के मानसून सत्र के जुलाई के तीसरे हफ्ते में शुरू होने और अगस्त के दूसरे हफ्ते तक चलने की संभावना है। सूत्रों ने हालांकि कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला अभी किया जाना बाकी है।
सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि संसद के मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो सकता है और 12 अगस्त को यह समाप्त हो सकता है। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को ही है। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति विभिन्न सत्रों के लिए तारीखों की सिफारिश करती है।
राष्ट्रपति चुनाव के अलावा सत्र के दौरान उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव प्रस्तावित है। उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होगा। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी हैं। इस बार राज्यसभा के महासचिव राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी हैं जबकि लोकसभा के महासचिव उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी होंगे।
ये भी पढ़ें- Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में है उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्य, IMD ने बताया चिलचिलाती धूप से कब मिलेगी राहत
दोनों संवैधानिक पदों के लिए मतगणना सत्र के दौरान संसद में ही होगी। आमतौर पर मानसून सत्र की शुरुआत जुलाई के तीसरे सप्ताह में होती है, जो अगस्त के दूसरे सप्ताह में इसका समापन होता है। सूत्रों ने बताया कि संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने मॉनसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित किए जाने की सिफारिश की है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।