Get App

Nitish Kumar Assets: नीतीश कुमार से ज्‍यादा अमीर हैं बिहार के कैबिनेट मंत्री, जानें सीएम और तेजस्वी यादव की कितनी है संपत्ति

Nitish Kumar Assets: बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 दिसंबर 2022 को अपलोड किए गए मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों की संपत्ति के डिटेल्स के अनुसार, नीतीश कुमार के पास 28,135 रुपये नकदी, जबकि विभिन्न बैंकों में जमा 51,856 रुपये की राशि है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2023 पर 9:51 PM
Nitish Kumar Assets: नीतीश कुमार से ज्‍यादा अमीर हैं बिहार के कैबिनेट मंत्री, जानें सीएम और तेजस्वी यादव की कितनी है संपत्ति
Nitish Kumar Assets: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 75.53 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं

Nitish Kumar Assets: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पास 75.53 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में सीएम की संपत्ति में 18,000 रुपये का मामूली इजाफा हुआ है। बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 दिसंबर 2022 को अपलोड किए गए मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों की संपत्ति के डिटेल्स के अनुसार, नीतीश कुमार के पास 28,135 रुपये नकद, जबकि विभिन्न बैंकों में जमा 51,856 रुपये की राशि है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने शनिवार 31 दिसंबर को अपनी निजी संपत्ति और देनदारियों की घोषणा की। नीतीश ने सभी कैबिनेट मंत्रियों के लिए प्रत्येक कैलेंडर वर्ष के अंतिम दिन अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा करना अनिवार्य कर दिया था।

किसके पास कितनी है संपत्ति?

खुलासों के मुताबिक, कई मंत्री मुख्यमंत्री से कहीं अधिक अमीर हैं। कैबिनेट सचिवालय की वेबसाइट के अनुसार, नीतीश कुमार के पास लगभग 16.68 लाख रुपये की चल संपत्ति और 58.85 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। मुख्यमंत्री के पास नई दिल्ली के द्वारका में एक सहकारी हाउसिंग सोसाइटी में केवल एक आवासीय फ्लैट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें