दिग्गज तेलुगू अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन.टी. रामाराव (NTR) की बेटी उमा माहेश्वरी (Uma Maheshwari) ने सोमवार को कथित रूप से अपने घर में आत्महत्या कर ली। वह 57 साल की थीं।

दिग्गज तेलुगू अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन.टी. रामाराव (NTR) की बेटी उमा माहेश्वरी (Uma Maheshwari) ने सोमवार को कथित रूप से अपने घर में आत्महत्या कर ली। वह 57 साल की थीं।
तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के संस्थापक नन्दमूरि तारक रामाराव यानी NTR की सबसे छोटी बेटी उमा माहेश्वरी ने हैदराबाद के जुबली हिल्स में अपने घर पर खुदकुशी कर ली। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की भाभी भी थीं।
उमा माहेश्वरी कथित तौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं और पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। माहेश्वरी ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह अपने बेडरूम में पंखे से लटकी मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि उमा माहेश्वरी की बेटी, दामाद और अन्य लोगों को जब उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने माहेश्वरी का शव फंदे से लटका हुआ पाया।
अधिकारी ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि उन्होंने संभवत: अवसाद के कारण यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने कहा कि CrPC की धारा 174 (आत्महत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वह TDP के संस्थापक NTR की 4 बेटियों में सबसे छोटी थीं। फिलहाल, पुलिस की आगे की जांच जारी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।