हरियाणा के पांच बार के मुख्यमंत्री और इनलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने गुरुवार को 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ओपी चौटाला का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका देहांत हुआ। ओपी चौटाला भारतीय और खासकर हरियाणा की राजनीति का एक बड़ा नाम थे। वह हरियाणा के महज 5 दिन के CM से लेकर फुल टाइम मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। इससे भी एक नया रिकॉर्ड उन्होंने 2021 में बनाया, जब उन्होंने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की।
