IMD Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के करोड़ों किसानों और आम जनता के लिए राहत भरी खबर साझा की है। भीषण गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) की प्रगति को लेकर विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने एक वेल-मार्क्ड कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून की चाल तेज हो गई है और इसके इस सप्ताह के अंत तक अंडमान पहुंचने की प्रबल संभावना है।
