Get App

Pakistan Political crisis: पाकिस्तानी संसद भंग होने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, जानें अब तक के सभी अपडेट

क्या पाकिस्तान में भंग संसद को फिर से बहाल किया जाएगा या सुप्रीम कोर्ट से इमरान खान को मुंह की खानी पड़ेगी? ये कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मिल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2022 पर 1:45 PM
Pakistan Political crisis: पाकिस्तानी संसद भंग होने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, जानें अब तक के सभी अपडेट
शीर्ष अदालत ने पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिति का स्वत: संज्ञान लिया था

Pakistan Political crisis: पाकिस्तान में इमरान खान (Imran Khan) सरकार के खिलाफ असंवैधानिक तरीके से अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने और नेशनल असेंबली को भंग किए जाने के मुद्दे पर घमासान जारी है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर पिछले चार दिनों से सुनवाई जारी है। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान सरकार से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के डिटेल्स मांगे।

अविश्वास प्रस्ताव को नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर द्वारा विवादास्पद फैसले के जरिए खारिज करने को लेकर हो रही अहम सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का आज बड़ा फैसला आ सकता है।

इमरान लगातार अमेरिका पर लगा रहे हैं आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिति का स्वत: संज्ञान लिया था। इमरान खान लगातार आरोप लगा रहे हैं कि अमेरिका के इशारे पर उनकी सरकार खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। वो विपक्ष को देशद्रोही भी करार दे रहे हैं। दूसरी तरफ, संयुक्त विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वो इमरान सरकार के खिलाफ पूरे पाकिस्तान में प्रदर्शन करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें