No-Confidence Motion: 'विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है', संसद में बोले पीएम मोदी

Parliament No-Confidence Motion Debate Day 3: मणिपुर में भड़की हिंसा पर सरकार को घेरने के लिए विपक्षी पार्टियों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi to reply in Lok Sabha) ने गुरुवार को लोकसभा में जवाब दिया। विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी से मणिपुर के मुद्दे पर संसद में बोलने की मांग कर रहा था। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस सहित पूरे विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया

अपडेटेड Aug 10, 2023 पर 5:38 PM
Story continues below Advertisement
No-Confidence Motion: मणिपुर पर पीएम मोदी के बयान की मांग को लेकर विपक्ष की ओर से अविश्नास प्रस्ताव लाया गया है

Parliament No-Confidence Motion Debate Day 3: मणिपुर में भड़की हिंसा पर सरकार को घेरने के लिए विपक्षी पार्टियों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi to reply in Lok Sabha) ने गुरुवार को लोकसभा में जवाब दिया। विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी से मणिपुर के मुद्दे पर संसद में बोलने की मांग कर रहा था। संसद में तीन दिनों से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। पिछले दो दिनों के दौरान संसद में तीखी बहस हुई। विपक्ष ने सरकार पर मणिपुर में बड़ा विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया। वहीं, सरकार ने मुख्य रूप से अपने कल्याण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपना बचाव किया है।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें:-

  • पीएम मोदी ने कहा कि मैंने 2018 में कहा था कि 2023 में फिर से आना। लेकिन फिर भी आपने (विपक्ष) मेहनत नहीं की... आपने (विपक्ष) देश को निराशा के अलावा और कुछ नहीं दिया। मैं विपक्ष के रवैये पर कहूंगा, 'जिनके बही-खाते बिगड़े हुए हैं, वे भी हमसे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारा ध्यान देश के विकास पर होना चाहिए...यह समय की मांग है। हमारे युवाओं में सपनों को साकार करने की शक्ति है...हमने देश के युवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, आकांक्षाएं और अवसर दिए हैं।
  • अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि आपने इस प्रस्ताव पर किस तरह की चर्चा की है। मैं सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि 'आपके दरबारी भी बहुत दुखी हैं।' उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भले ही फील्डिंग का आयोजन किया लेकिन चौके-छक्के यहीं से  (सरकार की तरफ से) लगे। विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर नो बॉल-नो बॉल कर रहा है, जबकि सरकार की तरफ से सेंचुरी लगाई जा रही हैं।
  • प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कई ऐसे बिल थे जो गांव, गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी के लिए थे, उनके कल्याण, भविष्य के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन उनको (विपक्ष) इसकी चिंता नहीं है... विपक्ष के आचरण, व्यवहार से सिद्ध हुआ है कि उनके लिए देश से अधिक दल है, देश से बड़ा दल है, देश से पहले प्राथमिकता दल की है। मैं समझता हूं कि गरीब की भूख की चिंता नहीं है, आपको सत्ता की भूख सवार है।
  • पीएम मोदी ने भगवान बहुत दयालु हैं और वे किसी ना किसी माध्यम से अपनी इच्छा की पूर्ति करता है। मैं इसे भगवान का आशिर्वाद मानता हूं कि ईश्वर विपक्ष को सुझाया और वे प्रस्ताव लेकर आए। उन्होंने कहा कि मैंने 2018 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कहा था कि यह हमारे लिए फ्लोर टेस्ट नहीं है बल्कि ये उनके लिए फ्लोर टेस्ट है और परिणामस्वरूप वे चुनाव हार गए।
  • पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने हमारी सरकार पर बार-बार भरोसा जताया है और मैं देश की करोड़ों जनता के प्रति अपना आभार जताने के लिए यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि आज मैं देख रहा हूं कि आपने (विपक्ष) तय कर लिया है कि जनता के आशीर्वाद से NDA और BJP पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रचंड जीत के साथ वापस आएगी।
  • पीएम मोदी ने कहा कि एक तरह से विपक्ष का अविश्वास हमारे लिए शुभ होता है। आज मैं देख रहा हूं कि आपने (विपक्ष) तय कर लिया है कि जनता के आशीर्वाद से NDA और BJP 2024 के चुनाव में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर शानदार जीत के साथ वापस आएंगे।
  • विपक्षी पार्टियों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत में कहा कि पिछले 3 दिनों से आदरणीय सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। करीब सभी के विचार मुझतक विस्तार से पहुंचे हैं। मैंने स्वयं भी कुछ भाषण सुने भी हैं।

अमित शाह दे चुके हैं जवाब


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना महामारी और नशीली दवाओं के खतरे से लड़ने के मामले में केंद्र का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने मणिपुर हिंसा को संबोधित करने में सरकार के प्रयासों को भी स्पष्ट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अविश्वास प्रस्ताव "लोगों को गुमराह करने" के लिए लाया गया है। शाह ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया।

बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसदी बहाली के बाद पहली बार संसद में भाषण दिया। मणिपुर हिंसा को लेकर गांधी ने सरकार से कई तीखे सवाल पूछे। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने मणिपुर को दो हिस्सों में बांट दिया है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल के सवालों का जवाब दिया और इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी पलटवार किया। अमित शाह ने राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मणिपुर के हालात की पल पल की खबर ली है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।

'घटना पर राजनीति करना शर्मनाक'

अमित शाह ने कहा कि मणिपुर की घटना शर्मनाक है, लेकिन उस पर राजनीति करना उससे भी ज्यादा शर्मनाक है। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा वहां जनसांख्यिकी में बदलाव करने की कतई नहीं है, ऐसे में सभी पक्षों को मिलकर उस राज्य में शांति बहाली की अपील करनी चाहिए। शाह ने मणिपुर से जुड़े घटनाक्रम का पूरा डिटेल्स में ब्यौरा दिया और सरकार द्वारा वहां शांति स्थापित करने की दिशा में उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने मणिपुर में सभी पक्षों से हिंसा छोड़ने की अपील की और कहा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। शाह ने कहा कि यह भ्रांति देश की जनता के सामने फैलाई गई है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि सत्र आहूत होने से पहले मैंने पत्र लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए कहा था।

राहुल गांधी ने बोला हमला

अमित शाह से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका 'अहंकार देश को वैसे ही जला रहा है, जैसे रावण के अहंकार ने लंका को जला दिया था।' सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन उन्‍होंने कहा, "अगर हम लोगों की आवाज सुनना चाहते हैं, तो हमें अपने अहंकार को कुचलना होगा। लंका को हनुमान ने नहीं जलाया, बल्कि इसे रावण के अहंकार ने जलाया था। राम ने रावण को नहीं मारा बल्कि रावण के अहंकार ने उसे मारा।"

ये भी पढ़ें- Fernando Killed: इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की चुनावी रैली के बाद गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ''आप पूरे भारत में मिट्टी का तेल फेंक रहे हैं। आपने मणिपुर में मिट्टी का तेल फेंका और फिर आग लगा दी। अब आप हरियाणा में ऐसा कर रहे हैं। आप पूरे भारत को जलाने की कोशिश कर रहे हैं और आप भारत को मारने की कोशिश कर रहे हैं।'' संसद में अपना भाषण शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने सबसे पहले उनकी सदस्‍यता दोबारा बहाल करने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को धन्यवाद दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।