Budget Session 2024: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी FM सीतारमण

Budget Session 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को अंतरिम बजट (interim budget) पेश करेंगी। इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 6:06 PM
Budget Session 2024: वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है

Parliament Budget Session: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। यह 17वीं लोकसभा का आखिरी बजट होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को अंतरिम बजट (interim budget) पेश करेंगी। इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।

इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह 17वीं लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र होगा। जोशी ने कहा कि अंतरिम बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने के साथ शुरू होगा। राष्ट्रपति प्रत्येक आम चुनाव के बाद पहले सत्र की शुरुआत में और साल के पहले सत्र की शुरुआत में राज्यसभा और लोकसभा दोनों को संबोधित करते हैं।

जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "अंतरिम बजट सत्र 2024 यानी सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें संसद में माननीय राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) का संबोधन होगा। 1 फरवरी को माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।"


ये भी पढ़ें- Atal Setu Inauguration: पीएम मोदी ने भारत के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज का किया उद्घाटन, जानें- अटल सेतु की 15 बड़ी बातें

राष्ट्रपति का भाषण आम तौर पर सरकार की पिछली उपलब्धियों और आगामी साल के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालता है, जो सरकार के एजेंडे की एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में मतदान हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।