Parliament Budget Session: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। यह 17वीं लोकसभा का आखिरी बजट होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को अंतरिम बजट (interim budget) पेश करेंगी। इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।
