PM Modi Speech: 'जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसे मोदी ने पूजा' राज्यसभा में प्रधानमंत्री का संबोधन

राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त किए।" अपने भाषण की शुरुआत में ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस से 'सबका साथ, सबका विकास' की उम्मीद करना बहुत बड़ी गलती होगी

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 6:13 PM
Story continues below Advertisement
PM Modi Speech: राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दे रहे जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा पर संबोधन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने देश की उपलब्धियों पर चर्चा की। उनका भाषण मार्गदर्शक भी था और प्रेरणा देने वाला भी था। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति का भाषण प्रेरणादायक और प्रभावी था और उसने हम सभी को आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाया।"

अपने भाषण की शुरुआत में ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस से 'सबका साथ, सबका विकास' की उम्मीद करना बहुत बड़ी गलती होगी। यह उनकी सोच से परे है और यह उनके रोडमैप के अनुरूप भी नहीं है, क्योंकि पूरी पार्टी केवल एक परिवार के लिए समर्पित है।"

राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस के मॉडल में परिवार पहले सबसे ऊपर है।' देश की जनता ने हमारे विकास मॉडल को परखा है, समझा है और उसका समर्थन भी किया है। हमारे विकास का मॉडल है - 'राष्ट्र प्रथम'


PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें:

- यहां पर 'सबका साथ-सबका विकास' पर बहुत कुछ कहा गया। 'सबका साथ-सबका विकास' तो हम सबका दायित्व है। इसलिए देश ने हम सबको यहां बैठने का अवसर दिया है।

- कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद, तुष्टिकरण आदि का घालमेल था। कांग्रेस के मॉडल में 'Family First' ही सर्वोपरि है। इसलिए, उनकी नीति-रीति, वाणी-वर्तन उस एक चीज को संभालने में ही खपता रहा है।

- तीन दशकों से दोनों सदनों के सभी दलों के OBC सांसद सरकार से OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग कर रहे थे। इसे बार-बार नकारा गया। यह उस समय की उनकी राजनीति को शोभा नहीं देता था। दशकों के इंतजार के बाद, समुदाय की मांगों का सम्मान करते हुए, हमने इस आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।