Get App

Sanjay Raut Arrest: पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार संजय राउत 4 अगस्त तक ED कस्टडी में भेजे गए

Sanjay Raut से पहले उनके घर पर करीब 9 घंटे, फिर दक्षिण मुंबई स्थित ED दफ्तर में 7 घंटे चली पूछताछ के बाद रविवार देर रात 12.05 बजे PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 4:11 PM
Sanjay Raut Arrest: पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार संजय राउत 4 अगस्त तक ED कस्टडी में भेजे गए
संजय राउत के घर से ईडी ने लगभग 11 लाख 50 हजार रुपए कैश जब्‍त किए हैं

महाराष्ट्र के पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut Arrested) को PMLA कोर्ट ने 4 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी में भेज दिया है। हालांकि, ED ने कोर्ट से संजय की 8 दिनों की कस्टडी मांगी थी। ईडी ने कहा कि उसके पास संजय के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, ऐसे में उसे संजय से पूछताछ के लिए और समय चाहिए।

इसके बाद संजय राउत को PMLA कोर्ट ने 4 अगस्त तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया। ED ने अदालत में कहा कि हमने 3 बार समन भेजा, लेकिन राउत जानबूझकर पेश नहीं हुए। एजेंसी ने आरोप लगाया कि इस मामले से जुड़े सबूतों से भी छेड़छाड़ की गई है।

रविवार देर रात किया गया गिरफ्तार

लगभग 1,000 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल घोटाले में लंबी पूछताछ के बाद संजय राउत को रविवार (31 जुलाई) देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई के एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में राउत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने राउत के आवास पर करीब 9 घंटे तक छापेमारी की, जिसमें 11.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें