Get App

संसद में प्रियंका युग की शुरुआत, एक साथ दिखेंगे तीन गांधी, प्रियंका आज लेंगी सांसद पद की शपथ

Priyanka Gandhi: वायनाड उपचुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद आज (28 नवंबर) पहली बार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सांसद पद की शपथ लेंगी। वे अपने भाई राहुल गांधी के साथ सांसद पद की शपथ लेंगी। इसके बाद प्रियंका उन नेताओं में शामिल हो जाएंगी जिनके परिवार के तीन सदस्य सदन में हो। राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया थी, जिसके बाद 23 नवंबर को आए उपचुनाव परिणाम में प्रियंका ने सीपीआई के उम्मीदवार सत्यम मोकेरी को हराया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2024 पर 1:24 PM
संसद में प्रियंका युग की शुरुआत, एक साथ दिखेंगे तीन गांधी, प्रियंका आज लेंगी सांसद पद की शपथ
प्रियंका आज लेंगी सांसद पद की शपथ। (Image- PTI)

Priyanka Gandhi in Parliament: 23 नवंबर को केरल के वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव परिणाम में प्रचंड जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज (28 नवंबर) अपने भाई के साथ पहली बार सांसद पद की शपथ लेंगी। ये पहली बार होगा जब प्रियंका गांधी किसी संवैधानिक पद को ग्रहण करेंगी। इससे पहले वह राजनीति में सक्रिय रही हैं लेकिन उन्हेंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा था। साल की शुरुआत में हुए आम चुनाव में राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से जीते थे, जिसके बाद उन्होंने केरल के वायनाड की सीट खाली कर दी थी।

यह पहली बार होगी जब गांधी परिवार के तीन सदस्य एक साथ संसद में दिखेंगे। राहुल गांधी पहले से ही लोकसभा में हैं तो वहीं सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य हैं। आज प्रियंका गांधी के शपथ लेने के बाद वह उन सांसदों की सूची में शामिल हो जाएंगी, जिनके परिवार का कम से कम तीन सदस्य संसद के किसी भी सदन में है।

वायनाड उपचुनाव में प्रियंका को मिली है ऐतिहासिक जीत

23 नवंबर को जब चुनाव परिणाम आए तो सबको पहले से ही उम्मीद थी कि प्रियंका गांधी की जीत होने वाली है लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि इतनी बड़ी जीत होगी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक प्रियंका ने सीपीआई के उम्मीदवार सत्यम मोकेरी को 4,10,931 वोटों से शिकस्त दी है। प्रियंका को कुल 6,22,338 वोट मिले हैं जबकि सीपीआई के सत्यम मोकेरी को 2,11,407 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर भाजपा की नव्या हरिदास रही हैं जिनको 1,09,939 वोट मिले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें