Punjab Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने की शुरुआत में एक मेगा रैली को संबोधित कर पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का चुनावी बिगुल बजाएंगे। पार्टी द्वारा इसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। इंडिया टीवी को सूत्रों ने बताया कि पंजाब में अब तक शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ इलेक्शन लड़ चुकी भारतीय जनता पार्टी (BJP) 117 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
