Constitution Debate Lok Sabha: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार (14 दिसंबर) को लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) "मनुस्मृति को संविधान से ऊपर" मानती है। राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटा था, उसी तरह से आज देश के युवाओं का अंगूठा काटा जा रहा है। उन्होंने 'संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा' पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है और विपक्ष की तरफ बैठे लोग संविधान के विचारों के संरक्षक हैं।