कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra)' को मंगलवार को गुवाहाटी (Guwahati Border) में एंट्री करने से रोक दिया गया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए। असम पुलिस (Assam Police) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक झड़प हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नारे भी लगाए। कांग्रेस समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
