Get App

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नई दिल्ली में बढ़ रही हलचल, रूसी और ब्रिटिश विदेश मंत्री दोनों आज ही पहुंच रहे हैं भारत

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव आज 31 मार्च से दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आ रहे हैं, जबकि ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस भी आज ही भारत का दौरा करेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2022 पर 11:31 AM
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नई दिल्ली में बढ़ रही हलचल, रूसी और ब्रिटिश विदेश मंत्री दोनों आज ही पहुंच रहे हैं भारत
ब्रिटेन के अलावा रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी गुरुवार को भारत आ रहे हैं

Russia-Ukraine War Live Updates: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच, अचानक भारत वैश्विक कूटनीति के केंद्र में आ गया है। जी हां, बीते 48 घंटे से लेकर अगले 48 घंटे तक दुनिया के कई प्रमुखों देशों के प्रतिनिधि भारत आए हैं या आ रहे हैं। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) आज 31 मार्च से दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आ रहे हैं। जबकि ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस (Liz Truss) भी आज ही भारत का दौरा करेंगी।

ब्रिटिश विदेश मंत्री एस जयशंकर से करेंगी मुलाकात

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी और इस दौरान वे यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को रोकने के लिए लोकतांत्रिक देशों के मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित करेंगी। ट्रस की भारत यात्रा के संबंध में ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान जारी करते हुए ये जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री लिस ट्रस पिछले महीने यूक्रेन पर रूस के अवैध आक्रमण के बाद एक व्यापक राजनयिक प्रयास के तहत आज भारत में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें