Beela Venkatesan Passes Away: तमिलनाडु की एनर्जी सेक्रेटरी बीला वेंकटेशन का बुधवार (24 सितंबर) को चेन्नई में कैंसर से निधन हो गया। वह 56 वर्ष की थीं। कोविड महामारी के दौरान बीला राज्य की स्वास्थ्य सचिव थीं। पेशे से डॉक्टर बीला 1997 बैच की IAS अधिकारी थीं। उनके पिता वेंकटेशन एक रिटायर आईपीएस अधिकारी थे। जबकि उनकी मां रानी वेंकटेशन तूतीकोरिन जिले की सथंकुलम विधानसभा सीट से पूर्व विधायक थीं। उन्होंने अपने पति राजेश दास से तलाक ले लिया था। बाद में अपना नाम बदलकर बीला वेंकटेशन कर लिया।